भरतखंड में 16 मार्च को होगा नौवां विशाल निरंकारी संत समागम

प्रखंड के भरतखंड में 16 मार्च को नौवां विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन प्रस्तावित है.

परबत्ता. प्रखंड के भरतखंड में 16 मार्च को नौवां विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन प्रस्तावित है. सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की उपस्थिति में होने वाले इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. भरतखंड ब्रांच के मुखी चंद्र किशोर यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विधिवत भूमि पूजन किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह समागम आध्यात्मिक आनंद, प्रेम और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देगा. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बिहार सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में निरंकारी समाज से जुड़े श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >