महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सीपीआइ ने किया धरना प्रदर्शन

गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्यूनिस्ट बिहार राज्य परिषद द्वारा मांगों के समर्थन में राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया.

सीपीआइ के राज्य परिषद का अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन

बेलदौर. गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्यूनिस्ट बिहार राज्य परिषद द्वारा मांगों के समर्थन में राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री कामरेड सुरेश सिंह ने की. वहीं प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं देने के कारण पार्टी कार्यालय में ही सभा का आयोजन किया गया. विदित हो कि 15 सूत्री मांगों को लेकर कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिस पर रोक लगाना अनिवार्य है. इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना को समाप्त करने वाले बीभीजी राम कानून को रद्द करें अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. उक्त मामले को लेकर दर्जनों वक्ताओं ने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद किया. वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन के सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, आमलोग हर रोज महंगाई की मार से त्रस्त है, घूसखोरी चरम सीमा पर है, खाद के किल्लत एवं कालाबाजारी पर रोक लगाना अनिवार्य है. वहीं किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुक्त किया जाए, जिससे किसान अपने खेतों में सही रूप से सस्ती सिंचाई कर सके. मौके पर जिला मंत्री पुनीत मुखिया, पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रविंद्र यादव, खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष नारायण शाह, दिनेश शर्मा, अविनाश यादव, अंचल मंत्री योगेंद्र सिंह, अंचल परिषद सदस्य गणेश्वर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >