चौथम. प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के बौरने स्थान भगवती मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों द्वारा आयोजित रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. यज्ञ के प्रथम चरण में बुधवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे भगवती मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई. इस शोभायात्रा में 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया. शोभायात्रा बागमती तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरने की विधि पूरी की गई. इसके बाद पूरे गांव, नवटोलिया और कल्याणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई. यज्ञ मंडप में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन किया गया. इस दौरान आचार्य पंडित हरिवंश पाठक एवं कमलाकांत पाठक के सानिध्य में यजमान नेमानंद सिंह और रणविजय सिंह ने विधि-विधान से यज्ञ का शुभारंभ कराया. वहीं बुधवार की दोपहर करीब दो बजे खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर रामधुन यज्ञ का औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य चंदन सिंह, युगेश प्रसाद सिंह, नित्यानंद सिंह, बलवीर सिंह, राजकिशोर सिंह, अविनाश कुमार सिंह, सुमित सिंह समेत सभी ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
बोरने स्थान में रामधुन यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

बोरने स्थान में रामधुन यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Copied link
इस शोभायात्रा में 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया