गोगरी : चार दुकानों में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

थाना क्षेत्र के गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या 15 में सड़क किनारे चाय नाश्ता और नायी की दुकानों में आग लग गयी

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या 15 में सड़क किनारे चाय नाश्ता और नायी की दुकानों में आग लग गयी. परिजनों ने बताया कि असामाजिक लोगों ने आग लगा दी. इससे आसपास की कुल चार दुकानों में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. बताया जाता है कि सभी दुकानदार गुरुवार की रात में दुकान बंद कर गांव चले गये. आधी रात के बाद असामाजिक लोगों ने दुकान में आग लगा दी. कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने देखा की दुकान से धुआं निकल रहा है. उनके शोरगुल करने पर व दुकान मालिक के फोन कर बुलाने एकत्रित ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की. घटना की सूचना अग्नि शमन दल को दी गयी. इसके कुछ समय बाद अग्नि शमन के कर्मी भी पहुंचे. घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहायता से तो आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था. बताया जाता है कि बबलू ठाकुर का नाई का दूकान, संजय कुमार मंडल, रंजित मंडल और अरबिंद मंडल का चाय का दुकान था. जो की पूरी तरह जलकर राख हो गया. इधर दुकानदार ने पुलिस को आवेदन दिया है. जिसमें अज्ञात असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. दुकानदार ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में असामाजिक तत्व के हरकत को आग लगाते हुए देखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >