राजकीय पॉलिटेक्निक का छात्राओं ने किया भ्रमण, आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल से बच्चों में सीखने के प्रति भारी उत्साह है

पसराहा. राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का छात्रों ने भ्रमण कर आधुनिक तकनीकी से रूबरू हुए. छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हेरिटेज वॉक, म्यूजियम, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेचर सफारी एवं जू भ्रमण कार्यक्रम विशेष उत्साह देखा गया. इस दौरान महद्दीपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय महद्दीपुर बन्देहरा, मध्य विद्यालय बन्देहरा, यूएचएस बन्देहरा, मध्य विद्यालय महद्दीपुर और मध्य विद्यालय झंझरा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान के अकादमिक भवन, कर्मशाला (वर्कशॉप) और छात्रावास का अवलोकन कराया गया. संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं में उन्हें असैनिक, विद्युत, यांत्रिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम और लैंग्वेज लैब की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया. विशेष आकर्षण का केंद्र संस्थान की थ्री-डी प्रिंटिंग लैब रही. जहां विद्यार्थियों ने थ्री-डी प्रिंटिंग मशीन से निर्मित विभिन्न मॉडलों को देखा. परिसर में स्थित ओपन जिम को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए. इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न संकायों के व्याख्याताओं और प्रयोगशाला सहायकों ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल से बच्चों में सीखने के प्रति भारी उत्साह है. इस दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में कुल 257 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >