बलहा पंचायत के सुराजी घाट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

गंगा आरती के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बलहा सुराजी छठ घाट मे एकत्र हुए

मानसी. प्रखंड मुख्यालय के बलहा पंचायत के सुराजी घाट तट पर मंगलवार को संध्या आरती का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड के बलहा सुराजी छठ घाट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती की गयी. इस अवसर पर गंगा आरती के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बलहा सुराजी छठ घाट मे एकत्र हुए. इस अवसर पर एकत्रित श्रद्धालु भक्तों ने गंगा आरती की. मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गंगा आरती का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य गंगा सहित विभिन्न पंचायत मे नदी को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई गई वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा स्वच्छता, संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम भी है. उन्होंने लोगों से गंगा सहित अन्य नदियों को स्वच्छ बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की. मौके पर बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह, सरपंच सुबोध कुमार यादव, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजाराम सिंह, संजय यादव, विपिन कुमार अंबेडकर, गुड्डू साह,उप सरपंच पवन साह, किशोरी पंडित शिक्षक सनोज पंडित,सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >