6 लाख रूपये की हीरोइन के साथ बेगूसराय का चार तस्कर गिरफ्तार

गश्ती के दौरान सात बजे शाम वाहन चेकिंग के दौरान मोरकाही एनएच 31 पर खेप लेकर जा रहे चार युवक को रोका गया.

मुफ्फसिल पुलिस को मिली सफलता, 408 ग्राम स्मैक (हीरोइन) बरामद

————-

स्मैक का खेप ले जाने में उपयोग किए जा रहे बाइक बरामद

खगड़िया. मुफस्सिल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बीते रविवार की रात मुफस्सिल पुलिस ने हीरोइन के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 408 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है. बरामद स्मैक का अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रूपये बताया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस को सफलता मिली है. बताया जाता है कि मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान सात बजे शाम वाहन चेकिंग के दौरान मोरकाही एनएच 31 पर खेप लेकर जा रहे चार युवक को रोका गया. जांच के दौरान तस्कर भागने की कोशिश करने लगा. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. तस्कर के पास से मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09एजेड3230 जब्त किया गया. तस्करों के पास से छिपाकर रखे 408 ग्राम स्मैक (हीरोइन) बरामद किया गया. तस्करों के विरूद्ध मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 4 निवासी सदानंद यादव के पुत्र आकाश कुमार, रघुनाथपुर वार्ड संख्या 9 निवासी सातो यादव के पुत्र मिट्ठु कुमार एवं रघुनाथपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पप्पु यादव के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावे एक विधि-विरूद्ध बालक को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. छापेमारी में थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एसआई दिनेश कुमार सिंह,डीआईयू व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया.

साइबर पुलिस ने ठगी के शिकार हुए युवक को वापस कराया रूपये

खगड़िया. साइबर थाना की पुलिस ने ठगी के शिकार हुए युवक को एक लाख पांच हजार रूपये वापस करा दिया गया. पीड़ित पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर निवासी जयजय राम साह के पुत्र नीलेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले साइबर ठग ने नीलेश के खाता से तीन लाख रूपये ठगी कर लिया था. जिसमें से साइबर पुलिस ने एक लाख 95 हजार रूपये पहले वापस करा दिया था. शेष बचे राशि एक लाख 5 हजार रूपये वापस सोमवार को करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >