पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के चार लोगों से मारपीट

पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के चार लोगों से मारपीट

रिश्तेदार के घर से लौटते ही महिला को घर से खींचकर की मारपीट, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत रांकीबासा निवासी जनार्दन सिंह ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पड़ोसियों द्वारा अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की शिकायत की है. पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है.

घर से खींचकर ले गए व की बेरहमी से पिटाई

जनार्दन सिंह ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे जब उनकी पत्नी गुंजन देवी एक रिश्तेदार के घर से लौटीं, तो पड़ोसी बिहारी सिंह के पुत्र बुटन सिंह व विकास सिंह उन्हें दरवाजे से खींचकर अपने घर ले गए. वहां आरोपित के परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर गुंजन देवी, उनके पुत्र सूरज कुमार व पुत्रियों चांदनी व चंचल कुमारी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे सभी बुरी तरह घायल हो गए.

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान की थी फायरिंग

पीड़ित ने बताया कि यह विवाद आलमनगर थाना क्षेत्र के खुराहान में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था. बुधवार की देर रात वहां बुटन सिंह और विकास सिंह ने जनार्दन सिंह पर दो राउंड फायरिंग भी की थी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आलमनगर थाना पहुंचाया था. इसी बात की खुन्नस में आकर आरोपियों के परिजनों ने गुरुवार की सुबह घर लौटते ही हमला कर दिया.

पानी बहाने को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद

बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई वर्षों से घर का पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा है. पीड़ित का कहना है कि जब भी वे विरोध करते हैं, आरोपी पक्ष द्वारा जानलेवा हमला किया जाता है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >