सोंडीहा में चार दिवसीय महाशिव समापन, महादेव के जयघोष के साथ प्रतिमा विसर्जित

स्थानीय व्यापारियों में भी काफी उत्साह देखा गया

पसराहा. थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित चार दिवसीय महाशिव महोत्सव का समापन गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हो गया. भक्ति और मनोरंजन के इस अनूठे संगम ने क्षेत्र के हजारों लोगों को एक सूत्र में बांधे रखा. महोत्सव के अंतिम दिन भगवान शिव की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा. गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया. विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव की बधाई दी. ””हर-हर महादेव”” और ””बाबा भोलेनाथ की जय”” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. बीते चार दिनों से चल रहे इस मेले में बच्चों के लिए झूले, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मेले में रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों में भी काफी उत्साह देखा गया. स्थानीय हरतोरा पारही जलाशय में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >