आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए सखी वार्ता आयोजित

आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए सखी वार्ता आयोजित

खगड़िया. महिला व बाल विकास निगम के तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लाभगांव में सखी वार्ता का आयोजन बुधवार को किया गया. सखी वार्ता के दौरान स्वास्थ्य, पोषण व समग्र विकास की जानकारी बालिकाओं को दी गयी. बताया गया कि लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है. हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें. इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना है. उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है. लैंगिक भेदभाव व महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार की जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >