वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीओ पहुंचे सलारपुर चौक

वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीओ पहुंचे सलारपुर चौक

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर चौक पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायत को लेकर गुरुवार को एसडीओ संजय कुमार, सीओ हरिनाथ राम एवं परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार पहुंचे. प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही चौक पर मौजूद स्टैंड कर्मियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एसडीओ ने मौजूद वाहन चालकों मोहम्मद गुलजार आलम, श्रीतिवारी, उमेश शर्मा, अनिल दास, रवि कुमार से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. वाहन चालकों ने स्टैंड किरानी पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया. एसडीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सीओ व थाना प्रभारी को कहा कि सभी स्टैंडों की नियमित जांच सुनिश्चित करें और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >