पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में चार दिवसीय राजकीय दुर्गा मेला की तैयारी अंतिम चरण में है. अध्यात्म और आस्था के संगम के रूप में विख्यात महद्दीपुर की मां दुर्गा के प्रति भक्तों में अटूट विश्वास है. माना जाता है कि यहां स्थापित मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. यही कारण है कि इस मंदिर की ख्याति अब केवल बिहार तक सीमित न रहकर देश के कोने-कोने में फैल चुकी है. मंदिर की अद्भुत कलात्मक शैली और वहां स्थापित मां दुर्गा की जीवंत व आकर्षक संगमरमर की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित कर लेती है. लोक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मैया के इस दरबार में हाजिरी लगाता है, वह कभी खाली हाथ वापस नहीं लौटता. मेला में सांस्कृतिक और पारंपरिक खेलों के प्रति भी यहां विशेष उत्साह देखा जा रहा है. अखाड़ा प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल में नेपाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार के नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे.
महद्दीपुर में चार दिवसीय चैती दुर्गा मेले की धूम, रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

महद्दीपुर में चार दिवसीय चैती दुर्गा मेले की धूम, रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
Copied link
महद्दीपुर में चार दिवसीय चैती दुर्गा मेले की धूम, रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब