खाद्य आयोग सदस्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण

खाद्य आयोग सदस्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण

चौथम. बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने मंगलवार को सीएचसी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की. सरकार द्वारा संचालित खान-पान संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समुचित और संतुलित भोजन मिले. साथ ही अस्पताल में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता और नियमितता पर नजर बनाए रखने को कहा. मौके पर आशुतोष सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >