हमला की साजिश करने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही नगर थाना की पुलिस
खगड़िया. शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर प्रबंधक कुमार मुकेश रंजन के आवेदन पर 78 नामजद तथा 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने ईओ पर हमला करने वाले सात नामजद आरोपितों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है. नगर प्रबंधक कुमार मुकेश रंजन ने बताया कि वहअनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार, यातायात थाना के अवर निरीक्षक नीतू कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामविलास हाजरा के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य बीते तीन अप्रैल को प्रारंभ किया गया.
तीन महीने से शहर में चल रहा था अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर में राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक बीते तीन महीनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था. इसके बावजूद लोग बार-बार अतिक्रमण कर रहे थे. बीते शुक्रवार को अतिक्रमण शांतिपूर्ण तरीके से हटाया जा रहा था. शाम समय करीब 05:30 बजे नगर प्रबंधक स्टेशन के पूर्वी गेट के पास से अतिक्रमण हटाते हुए राजेन्द्र चौक की तरफ पहुंचे. उसी दौरान कुछ लोग स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भीड़ को उकसाने लगे. जिसके बाद करीब 150-200 की संख्या में लोग लाठी-डंडा, लोहे का सरिया एवं हाथ में पत्थर लेकर सड़क पर हंगामा करने लगे. इसी बीच नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार राय के साथ वाहन से बखरी बस स्टैंड की तरफ से राजेन्द्र चौक की तरफ हटाये गये अतिक्रमण का मुआयना करते हुए बढ़ रहे थे.
जान मारने की नियत से किया गया था हमला
उग्र भीड़ द्वारा स्टेशन गेट के पास ईओ की गाड़ी पर उग्र रूप से जान मारने की नियत से हमला कर दिया. उक्त हमला में गाड़ी को पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अतिक्रमण हटाओ कार्य में शामिल नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन पिता स्व. जनार्दन यादव साकिन दाननगर वार्ड संख्या 14 को डंडे से ओठ पर, नाक पर तथा चेहरे पर एवं पीठ एवं घुटने पर प्रहार किया. जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गये. जिसके बाद भीड़ वहां से रेलवे स्टेशन की ओर एवं आस-पास की गलियों में भाग गयी. तत्पश्चात् जख्मी स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन को अस्पताल भेजा गया.
वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार
उपद्रवियों में से कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज से की गयी है. नगर प्रबंधक ने बताया कि संजय पोद्दार साकिन परमानन्दपुर, गोनु पोद्दार पिता संजय पोद्दार साकिन परमानंदपुर, सोनू पोद्दार पिता संजय पोद्दार साकिन परमानन्दपुर, संतोष पोद्दार पिता संजय पोद्दार, शुभम पोद्दार पिता संतोष पोद्दार, श्रवण पंडित उर्फ श्रवण किंग पिता विपिन पंडित साकिन दाननगर वार्ड संख्या 15, साहिल पोद्दार, शुभम पासवान पिता मुन्ना पासवान साकिन सन्हौली वार्ड संख्या 25, फन्दुश पोद्दार पिता श्रवण पोद्दार साकिन स्टेशन रोड वार्ड संख्या 17, मो. शमशेर आलम पिता गोरचीफ साकिन हाजीपुर, मो. गुलजार पिता मो. सहान अली साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 21, मो. अलीबक्स पिता मो. रियासत अली साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 21, मो. अरबाज पिता मो. नईम, मो. रियाजुद्दीन पिता मो. मुस्लिम, मो. जाहिद पिता हवीब साकिन इस्लामपुर वार्ड संख्या 5, मो. सलीम पिता गफुर साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 21, मो. जुबेर पिता मो. रमजाती साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 17, मो. इम्तियाज आलम पिता रमजानी मियां साकिन पूर्वी केबिन रोड, मो. शाबिर पिता मो. अब्यास साकिन कुतुबपुर कोठिया, मो. जुबैर पिता याहिया साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 17, मो. अलतमल पिता मो. मुमताज, मो. यासीन पिता मो अब्बास साकिन कोठिया, मो. आलम पिता मो. ईसलाम साकिन हाजीपुर, मो. ऐनुल पिता मो. ईदरीश साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 17, मो. किताबुल हक पिता अब्दुल हमीद, रौशन खातुन पिता मो. आलीम, मो. इबरान पिता मो. मुन्ना, मो. अल्ताफ हुसैन पिता मो. शुबहान, मो. शाहिल पिता सईन, रफीक पिता अब्दुल कुदुस साकिन फुलवड़िया 01 गंज वार्ड संख्या 10 जिला बेगूसराय, मो. सोहित, परवेज आलम पिता सईग, मो. सलाम पिता सुभान मियां, आलम मियां पिता इदरीश मियां, मो. अलाउद्दीन, मो. नदीम, हसमतुन निशा पिता वजीर साकिन कुतुबपुर, सौरभ कुमार साकिन नेताजी गली, मो. शमशाद पिता मो. हमीद, मो. सुलेमान पिता मुसलिम, मो. मकबुल पिता मो. सलामत साकिन विश्वनाथगंज वार्ड संख्या 7, मो. शमशाद, पिता मो. मुस्लिम साकिन इस्लामपुर, मो. गफ्फार साकिन मथुरापुर, मो. सत्तार पिता हनीफ साकिन जयप्रकाश नगर, मो. हाकीम पिता मो. जौहर, मो. शमीम पिता अलाउद्दीन, रुस्तम मियां पिता जमील मियां साकिन हाजीपुर वार्ड संख्या 17, शहबाज आलम पिता सगीर आलम, जुल्फिकार पिता रूद्दीन, मो. चांद पिता मो. गोईन, मो. सज्जाद पिता मो. ईसराफिल, मो. अरमान पिता मो. मुन्ना, मो. फारूख, मो. कयुम पिता मो. कलीम, मुकीम पिता नईम, मो. आजाद पिता मो. नाथो, अशरफ अली पिता इसराईल, मो. किस्मत पिता सदीक, मो. इम्तियाज पिता मो. अजीम, मो. शरीफ पिता मोईन, मो. कैसर पिता मो. सुभान, मो. अफसर पिता मो. आलम, आसीफ आलम पिता मो. शरीफ, मो. सुदीन पिता मो. मुस्लिम मियां साकिन रेलवे लाइन रोड, श्रवण पोद्दार पिता संजीव पोद्दार, विरजू पोद्दार पिता राहुल पोद्दार, प्रिंस कुमार पिता विजय साह तीनों स्टेशन रोड, राहुल, कुंदन कुमार पिता बुद्धन महतो (नोनिया) साकिन मुर्गियाचक, नीरज कुमार साकिन स्टेशन रोड, कंचन कुमार पिता अरुण महतो साकिन मथुरापुर, ललन सहनी पिता शिव सहनी साकिन स्वर्णपुरी इतमादी थाना बेलदौर सहित 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हमला करने में पांच लोगों ने रची थी साजिश
बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने में पांच लोगों ने मिलकर साजिश रची थी. जिसमें एनएसी रोड निवासी अमजद नजीर खान, हाजीपुर निवासी कुंदन कुमार पिता सुरेश प्रसाद यादव, बेजामीन चौक निवासी नीरज यादव, विजय यादव, राजीव कुमार पिता चतर्भुज महतो साकिन दाननगर द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करवाने, भीड़ को साजिसन सुनियोजित तरीके से भड़का कर एवं षड़यंत्र रचकर घटना को अंजाम दिया गया. बताया गया कि ये लोग संगठित गिरोह चलाते हैं.
