चौथम सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सर्पदंश से पीड़ित मरीज के इलाज नहीं करने का है आरोप चौथम. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर इलाज में लापरवाही का आरोप है. मालूम हो कि गुरुवार की शाम को चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांच गांव की महिला श्रवण सिंह की पत्नी ललिता देवी को सर्प ने डंस लिया था. उसके परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने महिला का इलाज नहीं कर रेफर कर दिया. जिस कारण महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी. जिसके बाद महिला के शव को चौथम सीएचसी ले जाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इधर, थाना में दिए आवेदन में मृतका के पति ने थाना में आवेदन देकर प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया. कई लोगों ने भी आरोप लगाया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी काफी लापरवाह हैं. चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने भी मामले में डीएम से प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >