बिजली चोरी मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के घनश्याम नगर पकरैल में बिजली चोरी करने के मामले में दो महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पकरैल निवासी पवन सिंह की पत्नी किरण देवी, टेंक नारायण सिंह के पुत्र फिजूल सिंह, मुंगेरिया टोला पकरैल निवासी सुनील यादव की पत्नी मीना देवी, रूपलाल यादव के पुत्र सुधीर यादव, गफूर टोला पकरैल निवासी सुदीन मियां के पुत्र मकबूल मियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पांचों आरोपित पर बिजली बिल बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था. उसके बावजूद बिजली चोरी करते पकड़े गये. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >