मनाया गया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस खगड़िया. विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गीत के साथ की गयी. स्थापना दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने की. संचालन जिला महामंत्री नीतीश कुमार ने किया. मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है. स्थापना दिवस के अवसर पर सभी समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से प्रारंभ हुआ यह सफर आज असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के बल पर गौरवशाली मुकाम तक पहुंचा है. जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर साकार होते देखना प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया. राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल उद्देश्य है. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, कंचन पटेल, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी, प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, जिला मंत्री विजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता इंजीनियरिंग धर्मेंद्र यादव, प्रो. अरविंद सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह पटेल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अंकित सिंह चंदेल, भाजपा नेता रवि सिंह राजपूत, रमाकांत रजक, सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश केसरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है. एक समय था जब पार्टी के केवल दो सांसद हुआ करते थे. लेकिन आज कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से सैकड़ों सांसद, हजारों विधायक तथा अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार है. यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और परिश्रम का परिणाम है. भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहता है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, मधु देवी, जिला प्रवक्ता उदय भास्कर, गोपाल राय, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, रंजीत कुमार उर्फ सोनू चौरसिया, सुभाष यादव, रितेश शर्मा, सोनी देवी, संजय ठाकुर, चुनाव सेल जिला संयोजक अक्षय सूरी, दलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिलाल दास, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पुनीता देवी, नगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूबी देवी, उपाध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुंजन पासवान आदि मौजूद थे. इधर, कचहरी रोड स्थित कार्यालय में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य विक्रम कुमार यादव ने स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वज लगाया. पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की के विचारों को स्मरण करते हुए, राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनः दोहराया. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की प्रगति एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पार्टी के चुनाव उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी, पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह, रंजन कुमार राज, पीयूष राज उपस्थिति थे.
असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के बल पर गौरवशाली मुकाम तक पहुंचा भाजपा
गोली छोटन यादव के पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद भी आरोपितों ने लाठी-डंडा, गड़ासा और बंदूक के कुंदे से लगातार मारपीट कर उन्हें और अन्य परिजनों को घायल कर दिया.
