उत्पाद विभाग टीम पर हमला मामले में सात नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

गोगरी. थाना क्षेत्र के शाहनगर में बुधवार की रात छापेमारी के दौरान शराब की खेप पकड़ने गयी मद्यनिषेध विभाग की टीम पर बीते बुधवार की रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमला करने के मामले में गोगरी पुलिस ने सात लोगों को नामजद और 50 अज्ञात पर आरोपित बनाया गया है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस के साथ मारपीट और हमला मामले में मद्य निषेध थाना गोगरी में पदस्थापित सअनि किरण कुमारी ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर शैफुउददीन उर्फ छोटू, कुर्बान अली दोनों पिता तबारक साह, तबारक साह पिता दसीर समर हुसैन खां, साकिना खातून पति इस्लाम खातून, मो महताब पिता जाकिर साह, जलीम अख्तर पिता इस्माईल, जुबी खातून पति शाबीर साह सभी सा० जमालपुर शाहनगर वार्ड नंबर 29 थाना गोगरी जिला खगडिया एवं 40-50 अज्ञात पुरुष एवं महिला पर कांड संख्या 80/26 दर्ज कराया है. आवेदन में पुलिस ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जमालपुर शाहनगर वार्ड नंबर 29 में मो शैफुद्दीन उर्फ छोटू पिता तबारक साह अपने घर से विदेशी शराब का बिक्री करता है. जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी निरीक्षक मनि सह थानाध्यक्ष गोगरी को देते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उक्त व्यक्ति के घर पर पहुंचे तो मो शैफ़ुद्दीन उर्फ छोटु पिता तबारक साह उपस्थित पाया. जिसको बताया कि हमलोग उत्पाद विभाग गोगरी खगड़िया की पुलिस टीम हैं. आपके घर पर शराब होने की सूचना मिली है. यह सुनकर वे लोग पुलिस छापेमारी का विरोध कर हल्ला करते हुए लोगों की भीड़ जुटाने लगा. तबतब कुछ लोग शराब का खेप हटाने में सफल हो गये काफी मशक्कत के बाद वे लोग छापेमारी करने दिये लेकिन तबतक शराब हटा देने के कारण शराब की बरामदगी नहीं हो सकी, उसके बाद असामाजिक तत्व एकत्रित होकर सभी नामजद एवं 40-50 अज्ञात पुरुष एवं महिला अपने अपने हाथ में लाठी-पत्थर लेकर गाली-गलौज करते हुए छापेमारी टीम पर हमला कर दिया. छापेमारी टीम के महिला कर्मी के साथ धक्का मुक्की कर दुर्व्यवहार करने लगे. पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर शीशा तोड़ कर छापेमारी टीम को घायल कर दिया. किसी तरह से पुलिस टीम बचते हुए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंची जहां घायल कर्मियों का इलाज कराया गया. घटना में छापेमारी कर मो शेफुउददीन उर्फ छोटू पिता तबारक साह के घर से निकलने के क्रम में उपद्रवियों का वीडियो बनाया गया है. इधर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की 7 नामजद और 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >