जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधे दर्जन से अधिक लोग घायल

सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने घायलों को छुट्टी दे दी.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गया. घटना रविवार की बताई जा रही है. घटनास्थल पहुंची टोल फ्री नंबर पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया. सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने घायलों को छुट्टी दे दी. ग्रामीणों ने बताया कि दिघौन गांव निवासी मो. इमरान आलम की पत्नी खतीजा खातून पक्का मकान का निर्माण कर रही थी. इस दौरान गांव के ही मोइन साह के 60 वर्षीय पत्नी समीना खातून उक्त जमीन पर किए जा रहे पक्की घर निर्माण कार्य किए जाने का विरोध किया. इससे आक्रोशित होकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी. मारपीट की घटना में एक पक्ष के 40 वर्षीय खतीजा खातून, मोहम्मद इमरान के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साकिब, 20 वर्षीय तमन्ना प्रवीण, शमशेर आलम, मो. सलीम घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अहमद हुसैन की पत्नी चांदनी खातून, अहमद हुसैन, समीना खातून, बेगम खातून के घायल हो गयी. समीना खातून ने बताया कि मेरे ही गांव के खतीजा खातून के परिजनों द्वारा पक्का मकान निर्माण करने के दौरान खिड़की, छज्जा एवं गेट खोल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >