मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण

मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण

चौथम. मां कात्यायनी मंदिर परिसर में दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार व न्यास समिति के सदस्यों ने उदघाटन किया. डीएम ने कहा कि मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. सर्वप्रथम इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. गायक राजकुमार पोद्दार द्वारा माता के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद राज्य स्तरीय रवि आनंद स्टार नाइट द्वारा माता का जागरण व माता की झांकी प्रस्तुत किया गया. गायिका सोनियां सिंह, गायक रवि आनंद, गौरव ठाकुर व कल्पना मंडल द्वारा एक से बढ़कर भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर एसडीपीओ मुकुल रंजन, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, कात्यायनी न्यास समिति के उपाध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि भवेश कुमार सन्नी, न्यास समिति सदस्य ललन यादव, त्रिभुवन कुमार, सरपंच विनोद यादव, मुरली यादव, धीरेंद्र यादव, भानुप्रताप सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >