फरकिया का बेटा मृणाल किशोर मैट्रिक में प्राप्त किया बिहार में दसवां स्थान

अलौली प्रखंड के बहादुरपुर आदर्श हाई स्कूल का छात्र, मिला 481अंक

– बहादुरपुर मुखिया का पुत्र मृणाल किशोर यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की सेवा करने का बनाया लक्ष्य – अलौली प्रखंड के बहादुरपुर आदर्श हाई स्कूल का छात्र, मिला 481अंक खगड़िया. अलौली प्रखंड के आदर्श हाई स्कूल बहादुरपुर के छात्र मृणाल किशोर सिंह को मैट्रिक में पूरे बिहार में दसवां रैंक मिला है. मृणाल किशोर को बोर्ड की परीक्षा में 481 अंक प्राप्त हुआ है. बिहार में दसवां व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मृणाल किशोर को बधाई देने के लिए शिक्षकों के साथ छात्रों की भीड़ लगी रही. रविवार को परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही सोनिहार वार्ड संख्या 12 स्थित घर पर जश्न का माहौल था. बहादुरपुर पंचायत के मुखिया लोहा सिंह व माता सुदामा देवी के पुत्र मृणाल किशोर ने बताया कि 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे. स्कूल के अलावे गांव के ही न्यू लाइट कोचिंग सेंटर से मदद लेते थे. जहां डायरेक्टर सिंटू कुमार द्वारा सहयोग किया जाता था. वह सोशल मीडिया व इंटरनेट का उपयोग नहीं करते थे. वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं. मृणाल किशोर ने कहा कि पिता मुखिया बनकर पंचायत के लोगों की सेवा में लगे रहते हैं. जबकि मां गृहिणी हैं. उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सच्ची निष्ठा से मेहनत करना चाहिए. शिक्षा का परम तक मानना चाहिए. तभी सफलता मिलेगी. उन्होंने शिक्षक सिंटू कुमार, प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार, उदय कुमार, आनुज कुमार, मुस्कान, रजनीश कुमार को सफलता का श्रेय दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >