सेवानिवृत शिक्षक सोहैब अहमद जहरी को दी गयी विदाई

इस दौरान उन्हें बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग स्थित बिहार केसरी एवं मोती हजारी इंटर विद्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक सोहैब अहमद जहरी को विदाई दी गयी. समारोह में शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने उनके लंबे व समर्पित सेवाकाल को याद किया. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान मोहम्मद शफीक आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सूर्य नारायण प्रसाद यादव उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि सोहैब अहमद जहरी जैसे शिक्षक शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर हैं और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत किया, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उन्हें बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में सोहैब अहमद जहरी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां से मिला स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. कार्यक्रम में कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >