छह घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रखंड क्षेत्र के शिरनियां पीएसएस से रविवार व सोमवार को छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

पेड़ काटने को लेकर रहेगी बिजली बंद सुबह 10 बजे से सप्लाई की जाएगी ठप्प गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के शिरनियां पीएसएस से रविवार व सोमवार को छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. रविवार की सुबह 10 बजे से दोहपर तीन बजे तक गोगरी टाउन फ़ीडर के रजिस्ट्री चौक से राटन के विश्वकर्मा चौक तक पेड़ काटने को लेकर विद्युत आपूर्ति ठप होगी. इसी प्रकार सोमवार को टाउन फ़ीडर के रजिस्ट्री चौक से धनखेता तक सुबह के नौ बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हालांकि रजिस्ट्री चौक से पहले तक बिजली आपूर्ति चालू रहेगी. इस संदर्भ में कनीय विद्युत अभियंता ने कहा की बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर पेड़ काटने का कार्य किया जाएगा. ताकि आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली दी जा सके. जिसके कारण झंझरा , और शिरनियां पीएसएस से विद्युत तय स्थल तक आपूर्ति बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >