शहर की सड़कों पर ई-रिक्सा व ऑटो चालकों का कब्जा, परेशानी

अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, तीन ऑटो जब्त

खगड़िया. शहर के सड़कों से फुटकर विक्रेताओं को हटाया गया, लेकिन ई-रिक्सा व ऑटो चालकों ने कब्जा जमा लिया है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहा पर अवैध रूप से ई-रिक्सा व ऑटो स्टैंड बना लिया है. जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. शहर के ह्दय स्थली राजेन्द्र चौक, जनता महावीर चौक, मालगोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बेंजामीन चौक, एमजी मार्ग, आरओबी सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों को ई-रिक्सा व ऑटो, पिकअप चालकों द्वारा अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड बना दिया गया है. जिसके कारण आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर, वाहनों चालकों को परेशानी होती है. यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद इन चालकों पर इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. बेखौफ होकर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने का काम कर रहे हैं. शहर की सड़कों पर आमलोगों की आवाजाही में व्यावधान डाल रहा ऑटो, ई- रिक्सा सहित अन्य वाहनों का बेतरतीब ठहराव किया जा रहा है. शहर में ई-रिक्सा का दबाब बढ़ गया है. शहर में बड़ी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा शहर के चौक-चौड़ाहों पर खड़ा रखने से सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक के दिशा में ट्रैफिक पुलिस अक्षम साबित हो रहा है. शहर में ऑटो पड़ाव की जरूरत है. अबतक किसी भी जगह विधिवत स्टैंड नहीं बनाया जा सका है. शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्सा, ऑटो और पिकअप वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय.

अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, तीन ऑटो जब्त

शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहर के सड़क पर बेच रहे फुटकर विक्रेताओं को हटाया गया. वहीं शहर के सड़क किनारे खड़ी ऑटो को जब्त कर कार्रवाई की गयी. बताया जाता है कि नगर प्रशासन ने तीन ऑटो को जब्त किया है. जब्त करने की सूचना ऑटो संचालकों के बीच आग की तरह फैल गया. जिसके कारण ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान की तरह ऑटो-ई-रिक्सा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बेहतरबी ढ़ंग से वाहन खड़ी करने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात नियम द्वारा कार्रवाई व जुर्माना किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >