नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी से पूछताछ कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी की पहचान महिनाथ नगर गांव निवासी बोतल शर्मा के पुत्र कालीचरण शर्मा उर्फ गजाधर शर्मा के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि कालीचरण नशे में लोगों को गाली गलौज कर रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >