लूट कांड के दो आरोपित समेत शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूट कांड के दो आरोपित समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूट कांड के दो आरोपित समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, बेलदौर थाना कांड संख्या 234/25 के नामजद आरोपित सहरसा जिले के कोपा बराही गांव निवासी बद्री यादव के पुत्र दीपक कुमार एवं फुलवरिया गांव निवासी सुचीत उर्फ सच्चिदानंद मुखिया के पुत्र गौरव कुमार को बेलदौर पुलिस ने बीते गुरुवार के अहले सुबह गिरफ्तार किया. मालूम हो कि वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत एक वर्ष के बाद बेलदौर पुलिस ने लूट कांड मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. वहीं शराब पीने के आरोप में पररिया गांव रवि पासवान के पुत्र रोबिन कुमार को गिरफ्तार करते हुए प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार किया गया. जिससे कड़ी पूछताछ करने के बाद घटना को अंजाम देने की बात कही. शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसे पुलिस ने तीनों न्यायिक हिरासत भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >