जदयू एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने डॉ विद्यानंद

जदयू एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने डॉ विद्यानंद

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के सन्हौली निवासी अधिवक्ता डॉ विद्यानंद दास को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. मनोनयन जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने किया. डॉ विद्यानंद ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने जिम्मेदारी दिए हैं, उस पर खड़ा उतरेंगे. सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचायेंगे. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तकनीकी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राम चरित्र सिंह ने कहा है कि डॉ विद्यानंद को जदयू में एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीत कुमार, जदयू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव, सदस्य प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति पंकज पटेल, पंकज गुप्ता, जीवन कुमार, राकेश पासवान शास्त्री, राजीव रंजन, पुलकीत गोस्वामी, अनुज कुमार शर्मा, शंभु झा आदि ने डॉ विद्यानंद को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >