परबत्ता में घरेलू गैस की डिलीवरी शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत

प्रशासनिक आश्वासन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए

परबत्ता. प्रखंड में तिरुपति एचपी गैस एजेंसी द्वारा गैस की कमी को लेकर अचानक चस्पा किए जाने से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. एजेंसी परिसर में गैस वितरण बंद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंच गए. हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही प्रशासन सक्रिय हुआ और व्यवस्था को संभाल लिया गया. एसडीओ संजय कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और एजेंसी का निरीक्षण किया. बाहर खड़े उपभोक्ताओं को समझाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और अब वितरण एजेंसी परिसर के बजाय सीधे गांव और मोहल्लों में किया जाएगा. प्रशासनिक आश्वासन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए. इसके बाद एजेंसी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से गैस वितरण शुरू कराया. गांव-गांव पहुंची एजेंसी की गाड़ियों के सामने उपभोक्ताओं की कतारें लगी रही. उपभोक्ता गगन कुमार, सुमित कुमार, गिरिधर मिश्रा, विजय चौधरी और गौतम कुमार आदि ने बताया कि उन्हें नियमानुसार आसानी से सिलेंडर मिल गया. जिससे परेशानी दूर हो गयी. एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि प्रखंड के दूरदराज क्षेत्रों तक सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है. हर गांव में तय रूट और समय के अनुसार सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को दिक्कत न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >