सीपीआई ने चौथम अंचल परिसर में महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया

चौथम. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह ने की. प्रदर्शन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, वासगीत पर्चा, केंद्र व राज्य सरकार की किसान, मजदूर, छात्र व नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठायी गयी. माैके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और गरीबों के शोषण हो रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं और आम जनता को परेशान कर रही है. राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गयी है. मौके पर जिला सचिव पुनीत मुखिया, पूर्व चौथम प्रखंड प्रमुख, सीपीआई नेता महेंद्र महीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में शिष्टमंडल ने बीडीओ रणजीत कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >