नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई

नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई

गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 इमलीतर में आयोजित पांच दिवसीय चैती दुर्गा मेला सम्पन्न हो गया. सोमवार को सुबह चैती दुर्गा मंदिर इमलीतर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने विदाई गीत गाकर माता को विदा किया. प्रतिमा विसर्जन में दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. विसर्जन के दौरान जय माता दी के नारे से पूरा मेला परिसर गुंजायमान रहा. भक्तों ने मां दुर्गा के प्रतिमा को मुश्कीपुर रोड नंबर 14, मेन रोड जमालपुर बाजार, मुश्कीपुर कोठी होते हुए रानी पोखर में विसर्जित किया गया. विसर्जन के दौरान सभी भक्त मां दुर्गा के नारे लगाते हुए भक्तिमय माहौल में थिरकते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >