प्रमंडल स्तर पर सर्वाधिक पुरुष नसबंदी करने वाले सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हुए सम्मानित

समाज में पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

खगड़िया. मुंगेर प्रमंडल में सर्वाधिक पुरुष नसबंदी करने वाले सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेन्द्र कुमार को राज्य स्तर पर आरएडी द्वारा सम्मानित किया गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है. बल्कि यह पूरे जिले के स्वास्थ्य तंत्र की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का सम्मान है. बताया जाता है कि डॉ. धर्मेन्द्र के निरंतर प्रयास, तकनीकी दक्षता के साथ जनसेवा की भावना से परिवार नियोजन कार्यक्रम को एक नई दिशा दी है. समाज में पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बताया जाता है कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी उपाय है. लेकिन सामाजिक संकोच एवं जागरूकता की कमी के कारण इसकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रहती है. ऐसे में डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों के बीच पहुंचकर पुरुष नसबंदी के लिए उन्हें जागरूक परामर्श दिया. जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में पुरुषों ने आगे आकर नसबंदी ऑपरेशन करवाया. उनके द्वारा किए गए सभी ऑपरेशन उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं मरीजों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए संपन्न किया गया. इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र कुमार को हार्दिक बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >