शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लगा दंत चिकित्सा शिविर

डेंटिलिजेंस की ओर से हर्षित आनंद मौजूद थे

खगड़िया. स्थानीय बीएड शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज सभागार में एक दिवसीय दंत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. यह शिविर ब्रिटेन स्थित हेल्थकेयर एआई-स्टार्टअप डेंटिलिजेंस के सहयोग से आयोजित किया गया. शिविर के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. वत्सला प्रियम ने उपस्थित लोगों के मौखिक स्वास्थ्य की जांच की. उन्हें दांतों की सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. डेंटिलिजेंस की ओर से हर्षित आनंद मौजूद थे. जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और एआई की भूमिका पर चर्चा की. कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य सुशांत कुमार सिन्हा, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को शिक्षा का अहम हिस्सा बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >