सदर प्रखंड के जलकौड़ा नवटोलिया निवासी प्रभु चौधरी की पत्नी सावो देवी ने एसपी को आवेदन देकर मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
खगड़िया.
सदर प्रखंड के जलकौड़ा नवटोलिया निवासी प्रभु चौधरी की पत्नी सावो देवी ने एसपी को आवेदन देकर मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. पीड़िता सावो देवी ने कहा कि गांव के ही गोरेलाल चौधरी के पुत्र रामसेवक चौधरी व उनके पुत्र रोहित कुमार तथा धीरज कुमार के साथ अंजली देवी ने घर में घुसकर हमला बोल दिया. जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. लेकिन अब तक गंगौर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पीड़िता ने कहा कि अविलंब आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.