खगड़िया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की बैठक रविवार को हुयी. बैठक में शिक्षा सुधार, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गयी. परिषद ने वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कई नए अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की. क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बैठक में युवाओं की बढ़ती डिजिटल निर्भरता पर चिंता जताई गयी. स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया. छात्रों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से बाहर निकालकर खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों, पुस्तक पठन और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है. परिषद का मानना है कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रहा है. जिसे संतुलित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावा छात्रावास सर्वेक्षण अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. प्रदेश अध्यक्ष विनीत लाल ने अभियान के तहत बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रावासों का सर्वेक्षण कर एक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया. प्रदेश मंत्री सुमित सिंह ने बैठक में वंदेमातरम् के 150 वें वर्ष पर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा की चर्चा की. प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार यादव कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है.
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी ने स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम अभियान शुरु करने का लिया निर्णय
छात्रावास सर्वेक्षण अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गयी
