मेला के आखिरी दिन मां दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

माता के दर्शन के लिए आसपास के गांव के लोगों का आना-जाना दिन भर लग रहा

महेशखूंट. सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में शनिवार को माता की दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता के दर्शन के लिए आसपास के गांव के लोगों का आना-जाना दिन भर लग रहा. महिला हो या पुरुष, युवा हो या बच्चा सभी श्रद्धालुओं ने मां भगवती दुर्गा मां की प्रतिमा दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए. मंदिर के व्यवस्थापक राजेश चौरसिया व पुजारी मंटू ठाकुर ने बताया कि दसवीं के दिन मां भगवती के दर्शन मात्र से मनुष्य का सभी कष्ट दूर हो जाता है. मेला के अवसर पर सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया. उसके अलावे देवी जागरण का आयोजन किया गया. मेला में कई रंग-बिरंगे मिठाई चाय नाश्ते की दुकानें लगाया गया है. विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना की पुलिस एवं मेला कमेटी के सदस्य मुस्तैद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >