नवरात्र के पहले दिन संध्या आरती को लेकर मंदरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के पहले दिन संध्या आरती को लेकर मंदरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रतिनिधि, बेलदौर

प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन संध्या आरती को लेकर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वही गुरुवार को दुर्गा माता की प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के पूजा से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है. ज्ञात कि प्रखंड के आठ जगहों पर दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है, वही नपं बेलदौर में चेयरमैन ममता कुमारी की देखरेख में पूजा कमेटी द्वारा मंदिर परिसर को भव्य पंडाल व चौक-चौराहे पर भव्य तोरण से सजाया गया है. वही मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है, जबकि छोटे-छोटे बच्चों में दुर्गा पूजा सह मेले को लेकर उत्साह का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >