सैदपुर से 25 हजार का इनामी बदमाश रणवीर गिरफ्तार

सहरसा सहित खगड़िया जिले में कुख्यात रणवीर यादव के विरुद्ध कुल 34 मामले हैं दर्ज

सहरसा सहित खगड़िया जिले में कुख्यात रणवीर यादव के विरुद्ध कुल 34 मामले हैं दर्ज खगड़िया. मानसी पुलिस, डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में फरार 25 हजार रुपये का वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को एएसपी मुकुल रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी नुनुनारायण यादव के पुत्र रणवीर यादव को गिरफ्तार किया गया है. रणवीर यादव के विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनामी की घोषणा किया गया था. डीएसपी ने बताया कि मानसी थाना कांड संख्या 35/25 में रणवीर यादव फरार चल रहा था. महिनों से इनामी बदमाश रणवीर की तलाश थी. बताया कि इनामी बदमाश के विरूद्ध मानसी व अन्य थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे 34 मामले दर्ज हैं. बताया कि इनामी बदमाश रणवीर यादव के विरुद्ध मानसी थाना में 24 मामले दर्ज है. जबकि मोरकाही, पसराहा, नगर थाना, महेशखूंट, मुफस्सिल, गोगरी, चौथम थाना में कांड दर्ज है. इसके अलावे सहरसा जिले के सलखुआ थाना में भी कांड दर्ज है. इनामी बदमाश रणवीर यादव के विरुद्ध अब तक 34 मामले दर्ज हैं. छापेमारी में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित पुलिस मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >