महेशखूंट में देसी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गौछारी वार्ड 2 निवासी स्व कमल मंडल के पुत्र कपिल देव मंडल को पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ घर से गिरफ्तार किया.

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गौछारी वार्ड 2 निवासी स्व कमल मंडल के पुत्र कपिल देव मंडल को पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ घर से गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि कपिल देव मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. कपिल देव मंडल इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है. बताया जाता है कि आठ साल पहले मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा कार्तिक मेला के दौरान पुलिस ने कपिल देव को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था. उसके बाद भी कई बार महेशखूंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >