Bihar Crime News: खगड़िया में बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की घटना स्थल पर हो गई मौत

Bihar Crime News: खगड़िया में रविवार को पूर्व उप प्रमुख और उनके बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का महौल है.

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी टाटा पंचायत के राजा जान गांव में बदमाशों ने पूर्व उप प्रमुख अशोक पोद्दार और उनके पुत्र अंकित उर्फ गोलू को गोली मार दी है. जिससे पुत्र की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि पिता अशोक पोद्दार की हालत गंभीर है. घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जाता है पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व मुखिया पति अर्जुन यादव ने गोली मारी है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. पुलिस ने बताया कि अशोक पोद्दार और उनके पुत्र अंकित कुमार को इनके पड़ोसी अर्जुन यादव के द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में अंकित कुमार की मौत हो गयी है. वहीं अशोक पोद्दार को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.

Also Read: Anant Singh: अपने लाडले के साथ सोनपुर मेले में पहुंचे छोटे सरकार, बोले- हम नहीं खरीदते शराबी भैंसा

FSL टीम ने सैंपल एकत्रित की

घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम सैंपल एकत्रित की. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इधर, खगड़िया पुलिस अधीक्षक ने संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. मानसी थाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >