जदयू के सिपाही अरविंद की योगदान हमेशा रहेगा प्रेरणास्रोत : जिलाध्यक्ष

नगर परिषद क्षेत्र के रांको चन्द्रनगर स्थित अनुराधा कुटीर परिसर में मंगलवार को जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता दिवंगत रविंद मोहन को श्रद्धांजलि दी गयी

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के रांको चन्द्रनगर स्थित अनुराधा कुटीर परिसर में मंगलवार को जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता दिवंगत रविंद मोहन को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की. जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत अरविंद मोहन के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. जदयू जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद मोहन समता पार्टी के दौर से ही संगठन की रीढ़ के रूप में सक्रिय रहे और उन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन ने संगठन को मजबूत करने में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा. उनका असामयिक निधन जदयू परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है. मौके पर जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, विधानसभा प्रभारियों में पंकज कुमार पटेल,अजय मंडल, धर्मेंद्र महतो, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्यों में दीपक सिन्हा व नीलम वर्मा, मदन मोहन मेहता, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून,जिला उपाध्यक्ष सुनित चौधरी, अनिल जयसवाल, निर्मला कुमारी, लोहा सिंह, राकेश मोहन सिन्हा,शहाब उद्दीन, ललित चौधरी, वीणा पासवान,अविनाश पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव राजीव रंजन, पंकज चौधरी,फिरदोस आलम,अनुज शर्मा, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, जयप्रकाश मौर्य, पंकज गुप्ता, मुन्नी जयसवाल, गीता कुमारी,ललन कुमार मुखिया, सुनील कुमार, टुनटुन कुमार सिंह, भविष्य सिंह,रामउदय सिंह, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, प्रियांशु शील,दीपक सिन्हा, स्वर्णा मोहन सिन्हा, गिरीशचंद्र चौधरी, विपिन प्रजापति, हरिचरण राम आदि ने श्रद्धांजलि दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >