असम के मुख्यमंत्री के अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एससी/एसटी समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है.

खगड़िया. जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राजेन्द्र चौक के समीप प्रधानमंत्री व असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा के प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र टिप्पणी व अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया गया है. कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विरुद्ध गाली गलौज एवं अपमानजनक भाषा का उपयोग करना पूरी तरह निंदनीय,शर्मनाक है. कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एससी/एसटी समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है. उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति के सहारे देश पर काबिज है. देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है. असम के मुख्यमंत्री के गैर जिम्मेदारा बयान कि घोर निंदा करता हूं. असम के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करता हूं. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी गायत्री भारती, जिला उपाध्यक्ष ख़तिबूर रहमान, सूर्यनारायण वर्मा, मनोज मिश्रा, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,अर्जुन स्वर्णकार,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डु,सुभाष रत्न,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष पप्पू पासवान, कांग्रेस नेता फूलचंद यादव, विवकानंद शर्मा, विवेकानंद सिंह, विप्लव रणधीर,अर्जुन यादव,वीर प्रकाश यादव,कारेलाल यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >