मारपीट व रंगदारी मांगने की शिकायत

थाना क्षेत्र की सहसी पंचायत में शुक्रवार की रात बदमाशों ने मुखिया नगीना खातून के पति मो सद्दाम से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की.

अलौली. थाना क्षेत्र की सहसी पंचायत में शुक्रवार की रात बदमाशों ने मुखिया नगीना खातून के पति मो सद्दाम से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. वहीं बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की. पीड़ित मुखिया पति सद्दाम ने बताया कि रात के करीब 7:00 बजे मोकिर आलम उर्फ बाबुल, महबूब आलम व औरंगज़ेब हथियार के साथ घर पर आकर मारपीट की. साथ ही बदमाशों ने मारपीट के बाद 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इधर, अलौली थानाध्यक्ष समंदर कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >