सड़क जाम कर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने लगाया विद्युतकर्मियों पर लापरवाही का आरोप, जाम से परेशान रहे राहगीर

छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने में जेई एवं कर्मी तत्पर रहते हैं. लेकिन नियमित विद्युत आपूर्ति में काफी लापरवाही बरती जाती है.

बेलदौर. थाना क्षेत्र एन एच 107 जीरोमाइल चौक जाम कर विद्युत आपूर्ति की लचर स्थिति से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध जताया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की अपराह्न करीब दो बजे नपं बेलदौर के सड़क पुर गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं ने उक्तस्थल जाम कर विभागीय कर्मी के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के नकारात्मक रवैया के कारण तीन दिन से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है. इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत प्रशाखा बेलदौर के जेई एवं मानव बल पर लापरवाही का आरोप लगाते विरोध जताया. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बिल वसूली का पूरा दबाव, कारवाई की धमकी ,लाचारवश उपभोक्ता से चुक हुई तो छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने में जेई एवं कर्मी तत्पर रहते हैं. लेकिन नियमित विद्युत आपूर्ति में काफी लापरवाही बरती जाती है. आंधी तूफान आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है. वहीं जाम की समस्या से जूझ रहे आलमनगर थाना क्षेत्र के सकरी टोला निवासी घोल्टी पटेल के पुत्र रूपक पटेल ने बताया कि हम अपने साथ दर्जनों मजदूरों को ट्रेन पकड़ाने के लिए मानसी जा रहे थे. जाम हो जाने के कारण ट्रेन छूट गई. सूचना पर उक्तस्थल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के पदाधिकारी के समझाने बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम को हटाया गया. जाम के दौरान उक्त स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं राहगीर जाम की संकट से जुझते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >