खगड़िया-बखरी पथ पर ऑटो व पिकअप में टक्कर, तीन जख्मी

गंगौर थाना क्षेत्र के खगड़िया-बखरी पथ पर लाभगांव घरारी मोड़ स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार को ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के खगड़िया-बखरी पथ पर लाभगांव घरारी मोड़ स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार को ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि ऑटो पर कई लोग सवार होकर खगड़िया आ रहे थे. खगड़िया से गंगौर की तरफ जा रही पिकअप की टक्कर हो गयी. टक्कर में ऑटो सवार दो व पिकअप चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जख्मी का पहचान नहीं हो पाया है. वहीं पिकअप में लदा सामान भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >