बहादुरपुर के पोखर में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

अलौली. थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बहादुरपुर निवासी मुकेश मुखिया के तीन वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार घर के बगल में स्थित पोखर के पानी में बच्चों के साथ चला गया था. स्नान के दौरान बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे इलाके में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने से मृत्यु का प्रतीत होता है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >