बगीचे के 200 फीट लंबी दीवार गिराने का लगाया आरोप

इस संबंध में एसपी खगड़िया को बगीचा मलिक ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है

गोगरी. थाना क्षेत्र के केडीएस कॉलेज के समीप स्थित बगीचे के 200 फीट लंबी दीवार को सोमवार की रात्रि गिरा दिया गया है. बगीचा मालिक जमालपुर गोगरी निवासी मीरा खेतान ने अपने बगीचे के रखवार उपेंद्र सिंह पर दीवार गिरने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एसपी खगड़िया को बगीचा मलिक ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. एसपी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि मेरी रैयती जमीन जिसका मौजा चकयुसुफ, थाना नं 30, खाता नं 46 खेसरा 16 एवं 15 पर दिये गये दीवार करीब 200 फीट लंबा व 3 फीट ऊंचा को 24.03.2025 को रात्रि में तोड़ दिया गया है. मैंने आज सुबह 25.03.2025 को जब यह देखा तो अपने बगीचे के रखवार उपेन्दर सिंह पिता स्व. जगदीश सिंह से पूछ-ताछ की. लेकिन उसने दीवार गिराने का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया. मुझे उसी पर इस दीवार गिराने की आशंका है. आवेदक ने न्यायोचित कार्यवाही कर बगीचे की दीवार को क्षति पहुंचाने के लिए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >