स्टेशन रोड में उपद्रवियों के पथराव से अफरा तफरी, पुलिस छावनी में तब्दिल हुआ शहर

प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू, उपद्रवी फरार

-कार्यपालक पदाधिकारी जान बचाकर भागे

– उपद्रवियों की पहचान के लिए खंगाली जा रही दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज

– प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू, उपद्रवी फरार

खगड़िया. शहर के राजेन्द्र चौक से खबरी बस स्टैंड तक की अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन बीते तीन माह से लगातार प्रयास कर रही है. कई बार यातायात थाना द्वारा अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस किया गया. इसके बावजूद फुटकर दुकानदार सड़क पर दुकान लगाने से बाज नहीं आ रहे थे. शुक्रवार को भी शहर में नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था. पूरे दिन नगर प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर की सड़कों से फुटकर विक्रेताओं को खाली कराने का दौर चलता रहा है. शाम में नगर प्रशासन दल बल के साथ स्टेशन रोड अतिक्रमण हटाने पहुंचे. स्टेशन रोड के मुख्य गेट के सामने एक दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेता दुकान लगाए हुए थे. पुलिस को देखते ही फुटकर विक्रेता छिप गया. लेकिन, ठेले पर सामग्री वहीं छोड़ गया. इसी दौरान नगर प्रशासन ने ठेला पर बेच रहे फुटकर विक्रेताओं का सामग्री जब्त करने की कोशिश किया. इसी कारण से फुटकर विक्रेता भड़क गए. आक्रोशित लोगों ने ईट-पत्थर व लाठी डंडे से नगर प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया. जिसमें नगर प्रशासन की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. गाड़ी में मौजूद नगर कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंधु को जान बचाकर भागना पड़ा. उपद्रवियों ने नगर प्रशासन टीम को भी खदेड़ दिया. शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्टेशन रोड में हजारों लोगों की भीड़ थी. पथराव को देखते ही लोग इधर-से उधर भागने लगे. लोग भागकर स्थानीय दुकान व स्टेशन परिसर में जाकर छिप गया.

शहर के स्टेशन रोड में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ, एएसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गयी. शहर के स्टेशन रोड पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया. उपद्रवियों की पहचान के लिए एसडीओ, एएसपी दलबल के साथ बखरी स्टैंड तक खोजबीन की. उपद्रवियों की पहचान के लिए एएसपी ने स्टेशन रोड के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. फुटेज देखकर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

कहते हैं एसडीओ

एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जायेगी. एक भी उपद्रवी बच नहीं पायेगा. स्टेशन रोड में अतिक्रमण करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >