राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

शहर के गोशाला रोड स्थित शामा मैथमैटिक्स के प्रांगण में खेल संघ ने बिहार राज्य बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप के राज्य विजेता डॉ. जैनेन्द्र नाहर व रणधीर कुमार सिंह को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया

खगड़िया. शहर के गोशाला रोड स्थित शामा मैथमैटिक्स के प्रांगण में खेल संघ ने बिहार राज्य बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप के राज्य विजेता डॉ. जैनेन्द्र नाहर व रणधीर कुमार सिंह को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया. 7-8 फरवरी को खगड़िया के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खगड़िया के रणधीर कुमार सिंह और डॉ. जैनेन्द्र नाहर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना के राष्ट्रीय खिलाड़ी शफक नवाब की जोड़ी को पराजित कर पहली बार खगड़िया को राज्य चैंपियन का खिताब दिलाया. दोनों खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप (गोवा) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस उपलब्धि को लेकर समारोह आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत कांत वर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित आनंद ने किया. इस अवसर पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, युवा व्यवसायी नवीन गोयनका, जिला शतरंज संघ के सचिव विप्लव रणधीर, जिला हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार,मानवता संरक्षण संघ के नीतीश आजाद, सोनू कुमार, संजय मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में डायरेक्टर अमित पोद्दार ,कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुमार,प्रिंस कुमार,संजीत कुमार ,आनंद कुमार सहित दर्जनों खिलाडी उवस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >