नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ चैती छठ, आस्था में डूबीं व्रती महिलाएं

सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी शैलपुत्री देवी ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से चैती छठ कर रही है.

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महापर्व चैती छठ नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया. छठ पर्व को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है. व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियम के साथ चार दिवसीय पर्व की शुरुआत कर चुकी हैं. नगर पंचायत निवासी कामो साह की धर्मपत्नी शिरोमणि देवी पिछले 15 वर्षों से लगातार चैती छठ व्रत करती आ रही है. उन्होंने बताया कि छठ मैया की असीम कृपा से उनके पति स्वस्थ हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. उन्होंने बताया कि वे रुपौहली स्थित शिव मंदिर परिसर में बनाए गए वैकल्पिक छठ घाट पर वर्षों से पूजा-अर्चना करती आ रही है. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते है. भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते है. सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी शैलपुत्री देवी ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से चैती छठ कर रही है. वहीं उषा देवी ने कहा कि वे बीते 5 वर्षों से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ यह व्रत कर रही है. डुमरिया बुजुर्ग एवं अगुवानी क्षेत्र की व्रती महिलाएं अगुवानी गंगा घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर की आराधना की. इस दौरान श्रद्धालु भक्तजन उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >