नपं के चिह्नित चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे

नपं के चिह्नित चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार समेत चिह्नित चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इससे नगरवासियों ने चोरी समेत अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है. उक्त बातें नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार व थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने गुरुवार को लगाये गये कैमरे की भौतिक सत्यापन समेत शेष बचे अन्य संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के दौरान कही. ताकि नपं के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके. इसके लिए नगर पंचायत के अलग-अलग जगह पर 75 सीसीटीवी व तीन मुविंग कैमरा लगाया जा रहा है. अब तक तीन मुविंग कैमरा समेत 64 कैमरे लगाये जा चुके हैं. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 64 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं. बेलदौर बाजार में तीन मुविंग कैमरा लगाया गया है, जिसमें आवाज भी रिकॉर्ड करने की क्षमता है. वही शेष बचे 17 कैमरे को लगाया जा रहा है. इसकी मॉनिटरिंग नगर पंचायत कार्यालय एवं बेलदौर थाना से होगी. सीसीटीवी के जरिए बाजार की गतिविधियों पर नजर रखी जायगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >